फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news school bus accident

Etah News: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
etah news school bus accident
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव अरथरा नहर पुल के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटने के साथ ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी के चोट नहीं आई। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने पहुंचकर बच्चों को दूसरी बस से घरों के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

शहर में संचालित श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद निधौली कलां व क्षेत्र के बच्चों को लेकर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में 25 बच्चे सवार थे। इनमें से किसी को भी चोट नहीं लगी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि नहर पुल अरथरा संकरा होने की वजह से एक समय पर एक ही वाहन निकलता है। चालक के अनुसार जब बस पुल पर पहुंची तो सामने से वाहन आ रहा था। ढलान पर ही बस को रोकना पड़ा। जब रास्ता साफ हुआ तो चालक ने बस को आगे बढ़ाया लेकिन ढलान पर होने की वजह से बस आगे नहीं बढ़ सकी और पीछे लुढकने लगी।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी बस अनियंत्रित होती चली गई। चालक ने धीरे-धीरे बस को पीछे जाने दिया, जिससे वो खाई में पलट गई। बताया कि धीमी गति में बस पलटने से बड़ा हादसा टल गया। बस में 25 बच्चे थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी को भी चोट नहीं आई है। विद्यालय की ही दूसरी बस पीछे से आ रही थी, उसमें बच्चों को गंतव्य के लिए भेजा गया। प्रधानाचार्य विजयवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की बस पलट गई थी, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है। चालक शिशुपाल सिंह की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed