फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news,safai karmchari,duda,etah hindi news

डूडा सेवाप्रदाता का एक भी कर्मचारी नहीं हटाया जाए- कमल सिंह

Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
etah news,safai karmchari,duda,etah hindi news
नगर पालिका में राज्य सफाई आयोग के सदस्य कमल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करते नगर पालिका कर्मचार? - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि डूडा सेवाप्रदाता का एक भी कर्मचारी नहीं हटाया जाए। साथ ही पालिका द्वारा निकाले गए बैकलॉग के 196 सफाई कर्मचारियों के बहाल करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल का सबसे बड़ा योद्धा बताया। कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी को बाहर नहीं निकाला जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका में दोपहर करीब दो बजे आगरा से आए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह ने सफाई कर्मचारी समेत पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसमें उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्या को सुना और निस्तारण किया। सबसे बढ़ी समस्या पालिका द्वारा बैकलॉग कर्मचारियों को निकालने की थी। इस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि सभी 196 सफाई कर्मचारियों को बहाल किया जाए और शासन से बजट की मांग कर उन्हें वेतन दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि डूडा सेवा प्रदाता का एक भी कर्मचारी नहीं हटाया जाए। इस दौरान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य के साथ विनोद इलाहाबादी, चंदन लाल वाल्मीकि, राजीव, संजीव, व पालिका के कर अधीक्षक मुन्नालाल, बालकपूर, राजू विद्यार्थी, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 करोड़ मासिक राज्य वित्त की धनराशि की मांग
नगर पालिका में आए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह के सामने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. ने अपनी मांग रखी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के बकाए देय की धनराशि 3 करोड़ 40 लाख 73 हजार 7 सौ 23 रुपये है। जबकि शासन से नगर पालिका को 1 करोड़ 53 लाख 93 हजार 3 सौ 10 रुपये आवंटित होते हैं। उन्होंने शासन से 2 करोड़ मासिक राज्य वित्त आयोग की धनराशि आवंटित करने की मांग की है। जिससे समस्त स्थायी सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed