{"_id":"6a57f017ee4898d4030140f5","slug":"etah-news-road-jam-etah-news-c-163-1-eta1014-153386-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूलों की छुट्टी होते ही जाम हो जाते हैं चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूलों की छुट्टी होते ही जाम हो जाते हैं चौराहे
विज्ञापन
हाथी गेट पर लगे जाम में फंसे स्कूली वाहन। संवाद
- फोटो : Archive
एटा। शहर में दोपहर के समय लगने वाले जाम से राहगीर ही नहीं विद्यार्थी भी परेशान हैं। सबसे अधिक समस्या शहर के प्रमुख चौराहों पर होती हैं। दोपहर के समय जब विद्यालयों की छुट्टी होती है तो जीटी रोड, आगरा रोड, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद मार्ग पर सबसे अधिक जाम लग जाता है।
शहर में सुबह के समय विद्यालय जाने के लिए अभिभावक व विद्यार्थी स्कूली व निजी वाहन से निकलते हैं। इसकी वजह से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हर मार्ग पर ई-रिक्शा जाम लगने का सबसे बड़ा कारण हैं। इनके अव्यवस्थित तरीके से संचालन के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इनके चालक ई-रिक्शा को सवारी के हाथ देते ही बीच सड़क पर रोक देते हैं, जिसकी वजह से पीछे से आ रहे वाहन को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता और जाम लग जाता है। शहर के में प्रमुख रूप से हाथी गेट, ठंडी सड़क तिराहा, पं. दीन दयाल उपाध्याय चौक, बस स्टैंड के आसपास और नन्नूमल चौराहे पर सबसे अधिक जाम लगता है।

हाथी गेट पर लगे जाम में फंसे स्कूली वाहन। संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन