{"_id":"65170dd5a91d0898bc051166","slug":"etah-news-road-accident-woman-died-etah-news-c-163-1-sagr1016-6121-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गंगा स्नान को जा रहे दंपती की बाइक गोवंश से टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गंगा स्नान को जा रहे दंपती की बाइक गोवंश से टकराई, महिला की मौत
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित हाईवे के फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे फिरोजाबाद के दंपती की बाइक गोवंश से टकरा गई। ये लोग कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इस हादसे में महिला के गंभीर चोटें आईं। इसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां रात में मौत हो गई।
जिला फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदमई निवासी ऊषादेवी (40) की मौत हुई है। पति मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक से गंगा स्नान करने के लिए पत्नी के साथ कासगंज जा रहे थे। शुक्रवार सुबह स्नान करना था। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे कासगंज रोड पर फ्लाईओवर से आगे सड़क पर काफी संख्या में गोवंश बैठे थे। उनमें से एक गोवंश अचानक सामने आ गया। बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन फिर भी गोवंश से टकरा गई। इसके चलते बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।