फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news road accident sibling died

Etah News: संशोधित ट्रक की चपेट में आकर फर्रुखाबाद के भाई-बहन की मौत, चाचा घायल

Sat, 28 Jun 2025 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
etah news road accident sibling died
एटा। ट्रक की चपेट में बाइक आने से फर्रुखाबाद के भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि उनका चाचा घायल हुआ है। दोनों बच्चे अपने गांव से चाचा के घर घूमने के लिए गए थे। शनिवार को दोपहर के समय गांव भदुआ थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन

गांव नगला केल थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि तहेरा भाई राहुल कुमार नोएडा के सोरखा में रहकर ओला कंपनी में काम करता है। दूसरे भाई शैलेंद्र उर्फ गुड्डू की बेटी शिल्पी (13) और बेटा अर्पित (4) स्कूल की छुट्टियां होने के बाद राहुल के पास घूमने के लिए गए थे। जुलाई में स्कूल खुलने हैं, इसके चलते वापस लौट रहे थे। बाइक पर राहुल भतीजे और भतीजी को बिठाकर घर के लिए शनिवार की सुबह नोएडा से निकला था। जैसे ही बाइक हाईवे पर गांव भदुआ के पास पहुंची, ट्रक की चपेट में आ गई। राहुल व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची शिल्पी और अर्पित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षिका सहित 3 घायल
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक शिक्षिका सहित 3 लोग घायल हो गए। गांव छछैना निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वह विद्यालय से स्कूटी से घर वापस लौट रही थीं। गोशाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गईं। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। वहीं, अन्य सड़क हादसों में कमल निवासी भटमई और गुड्डी देवी निवासी सैदपुर थाना बागवाला भी घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed