फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news recorded crowed in medical collage

Etah News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार बने 3500 से अधिक पर्चे, मरीजों की उमड़ी भीड़

Mon, 31 Aug 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
etah news recorded crowed in medical collage
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी के बाहर बिना मास्क के लाइन में लगे मरीज। संवाद
एटा। रक्षाबंधन, प्रतिपदा और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों और उनके तीमारदारों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक लंबी कतारें लगी रहीं। मेडिकल कॉलेज में एक ही दिन में 3500 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए, जो कि एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

अवकाश के कारण बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस वजह से पर्चा बनवाने और चिकित्सकों से मिलने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह 8 बजे से ही पर्चा काउंटरों पर लंबी लाइनें लग गईं और कई मरीज घंटों इंतजार के बाद ही अपनी बारी आने पर चिकित्सकों तक पहुंच सके। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पर्चा काउंटरों पर अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक मरीज पहुंचे, जहां करीब 1300 मरीजों ने चिकित्सकों से उपचार लिया। अन्य विभागों की ओपीडी में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमतौर पर सामान्य दिनों में दोपहर 2 बजे के बाद ओपीडी का संचालन बंद हो जाता है, लेकिन सोमवार को मरीजों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए ओपीडी को दोपहर 3 बजे तक संचालित किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों के परीक्षण और उपचार के लिए अतिरिक्त समय दिया।

अवकाश के बाद एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के आने से पूरे दिन मेडिकल कॉलेज परिसर में चहल-पहल और भीड़ का माहौल बना रहा। सामान्य वार्ड में कुल 70 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था, जिनमें से 35 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed