फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news old parents beaten

Etah News: जमीन के बंटवारे में बहू-बेटे ने बुजुर्ग दंपती को पीटा

Wed, 27 May 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
etah news old parents beaten
अलीगंज में मारपीट के बाद घायल महिला का  अस्पताल में उपचार कराया गया। संवाद
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर में बहू-बेटे पर वृद्ध दंपत्ती को पीटने और रसायनिक पदार्थ पिलाने का आरोप है। रसायनिक पदार्थ के पीने से हालत बिगड़ने पर वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चंदनपुर गांव के वृद्ध रामवीर सिंह ने बताया उनके चार पुत्र जुगेंद्र, शैलेंद्र, सुशील और पुष्पेंद्र हैं। चारों पुत्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उसके पास कुल आठ बीघा खेत है, जिसके बंटवारे के लिए चारों बेटे उस पर दवाब बनाते थे। रामवीर बेटी की शादी के बाद जमीन का बंटवारा करने की कहकर टाल दिया करता था। तीन माह पहले बेटी की शादी पर उसके सभी बेटे गांव में आए थे।
विज्ञापन

शादी के बाद सुशील और उसकी पत्नी आरती ने जमीन के बंटवारे की पहल करते हुए उस पर दबाव बनाना शुरु कर दिया था। सुशील ने बाकी तीनों भाइयों के हिस्से की जमीन तय कर उनको एडवांस बतौर रुपये दे दिए थे। उसकी मंशा पूरी जमीन लेकर गांव में रहने की है। बेटी की शादी के बाद बाकी तीन पुत्र परिवार सहित वापस दिल्ली चले गए, लेकिन सुशील परिवार सहित गांव में ही रुक गया। गांव में रुकने के बाद सुशील और उसकी पत्नी लगातार उस पर जमीन के बंटवारे को दवाब बनाते हुए क्लेश कर रहे हैं। वृद्ध रामवीर ने बताया वह बीमार रहते हैं, आंखों में समस्या होने पर वह मंगलवार की सुबह डाक्टर को दिखाने एटा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उन्होंने अपनी वृद्ध पत्नी विरमा देवी से दलिया बनाने को कहा, इसी बात पर उनकी बहू आरती गुस्सा करते हुए बर्तन सहित घर का सामान फेंकने लगी।
विरोध करने पर बहू-बेटे दोनों उन दोनों पर हमलावर हो गए। इस दौरान बहू ने उनकी वृद्ध पत्नी को जबरन कोई रसायनिक पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed