फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news nikay election independent candigate

Etah News: निर्दलीय प्रत्याशियों का नगर पंचायतों में दबदबा

Sun, 14 May 2023 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
etah news nikay election independent candigate
एटा। जिले की नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। कुल छह नगर पंचायतों में से चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जबकि अवागढ़ में भाजपा व सकीट में बसपा के प्रत्याशी जीते हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा का किसी भी नगर पंचायत में खाता नहीं खुला।
विज्ञापन

जिले की सबसे छोटी राजा का रामपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता ने जीत हासिल की। इन्होंने बसपा की जयश्री को हराया। सुनीता को 1822 मत मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी को 1456 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। जैथरा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विवेक गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह चौहान को हराया। विवेक को कुल 3415 मत मिले। जबकि विजेंद्र सिंह चौहान को 1986 मत मिले। विवेक ने 1429 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने जैथरा में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। अवागढ़ में भाजपा के महेशपाल सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नालाल गुप्ता को हराया। महेशपाल सिंह को 2075 मत मिले। जबकि निर्दलीय को 2055 मत मिले। जहां महेशपाल सिंह ने 20 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं सकीट में बसपा की प्रत्याशी मानवी ने भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी को 24 मतों से हराकर जीत हासिल की। मानवी को 2157 और शकुंतला को 2133 मत प्राप्त हुए। निधौलीकलां में निर्दलीय प्रत्याशी शिखा गुप्ता ने भाजपा के निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष देवलाल लोधी को हराया। शिखा गुप्ता को 3004 तो देवलाल को 1884 वोट हासिल हुए। मिरहची नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने भाजपा प्रत्याशी मीना देवी को हराया। लक्ष्मी देवी को 3559 और मीना देवी को 3351 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed