फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS NIKAY ELECTION

Etah News: एटा नगर पालिका में सबसे बड़ी जीत, जलेसर में सबसे कम

Sun, 14 May 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS NIKAY ELECTION
एटा। जिले में चार नगर पालिकाओं में दो पर भाजपा ने कब्जा जमाया तो एक पर सपा का कब्जा बरकरार रहा। जबकि जलेसर में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। एटा नगर पालिका पर सबसे बड़ी जीत भाजपा ने दर्ज की। जबकि जलेसर में निर्दलीय ने सबसे कम मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

भाजपा की शहर सीट पर लंबे समय से नजर थी। पांच वर्ष पहले हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को यहां काफी कम मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने यहां से सुधा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को मतगणना हुई तो सुधा गुप्ता को 23242 मत मिले। जबकि सपा की मुन्नी बेगम को 14836 मत मिले। जहां भाजपा प्रत्याशी ने 8406 मतों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

अलीगंज नगर पालिका की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को 9428 मत मिले। जबकि बसपा से प्रत्याशी सऊदअली खां उर्फ जुनैद मियां के 5804 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 3624 मतों से जीत हासिल हुई। मारहरा में वर्षों से पालिका की सीट पर काबिज सपा का एक बार फिर कब्जा हो गया। यहां सपा की शशिप्रभा को 6330 मत मिले। जबकि भाजपा की राजनश्री को 5187 मत प्राप्त हुए। यहां सपा प्रत्याशी ने 909 मतों से जीत हासिल की। जबकि जलेसर में निर्दलीय प्रत्याशी गौरी वर्मा को 5648 मत मिले। जबकि पीस पार्टी को 5187 मत मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी को 461 मतों से जीत हासिल हुई। यह जिले की सभी नगर पालिकाओं में सबसे कम अंतर की जीत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed