फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news nikay election awagarh jethra

Etah News: अवागढ़ में सबसे कम, जैथरा प्रत्याशी सबसे अधिक मतों से जीते

Sun, 14 May 2023 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
etah news nikay election awagarh jethra
एटा। जिले में छह नगर निकायों में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए मतगणना हुई। जहां अवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी सबसे कम 18 मतों से जीते। जबकि जैथरा के निर्दलीय प्रत्याशी ने जिले में नगर पंचायतों में सबसे बड़ी जीत हासिल की। अवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी महेशपाल को 2075 मत मिले। जबकि यहां उपविजेता रहे निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नालाल को 2057 मत प्राप्त हुए। जहां महेश पाल ने 18 मतों से जीत दर्ज की। जबकि सकीट नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी मानवी को 2157 मत मिले। उपविजेता रहीं भाजपा प्रत्याशी शकुंतला को 2133 मत मिले। मानवी ने 24 मतों से भाजपा प्रत्याशी पर जीत हासिल की। जबकि जैथरा नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी विवेक गुप्ता को 3404 मत मिले। उपविजेता रहे भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह को 2014 मत प्राप्त हुए। विवेक ने नगर पंचायतों में सबसे बड़ी जीत 1390 मतों की हासिल की।
विज्ञापन

राजा का रामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी सुमन देवी को 1823 मत मिले। उपविजेता रहीं बसपा प्रत्याशी जयश्री को 1496 मत मिले। जहां 327 मतों से सुमन विजयी बनी। वहीं दूसरे नंबर पर बड़ी जीत निधौलीकलां में निर्दलीय प्रत्याशी की हुई है। यहां शिखा को 3004 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 1884 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां 1180 मतों से निर्दलीय ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed