फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news new teachers appointment

Etah News: इंतजार खत्म, शिक्षकों को मिलेगी तैनाती

Sat, 09 Sep 2023 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
etah news new teachers appointment
एटा। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का इंतजार खत्म होने वाला है। शिक्षकों को 13 सितंबर से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों के बच्चों को भी सहूलियत मिलेंगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया था। जिसके तहत गैर जनपद से जिले में भी शिक्षक स्थानांतरित होकर आए थे। शिक्षक एक अगस्त से जिला मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों की आईडी न आने से उनका वेतन भी नहीं निकल रहा था। इससे शिक्षक परेशान थे। अब विभाग की ओर से शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गैर जनपदों से आए 136 शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। 13 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापकों को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयाें के सहायक अध्यापकों को 16 सितंबर को विद्यालय आवंटन किया जाएगा। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय आवंटन की तैयारियां चल रही हैं। निर्धारित तिथि पर नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed