फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news naked dead body

Etah News: युवक का निर्वस्त्र शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 22 Jan 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
etah news naked dead body
एटा। गांव गोपालपुर स्थित मटर के खेत में बुधवार को युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। पहचान न हो पाने के कारण इसे पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जलेसर थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के गांव गोपालपुर में बुधवार की देर शाम एक अज्ञात शव की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि गांव के सौदान सिंह के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके हाथ-पैर मिट्टी में सने हुए थे और सीधे पैर पर नील के निशान थे। गांव के लाेगों को बुलाया गया तो कोई पहचान नहीं कर सका। उनका कहना था कि युवक किसी बाहर के गांव का है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed