फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news makka buying

Etah News: मक्का खरीद में खेल, किसानों को नुकसान, सिस्टम फेल

Wed, 15 Jul 2026 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
etah news makka buying
एटा। दिन-रात जागकर फसल उगाने वाले किसानों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। व्यापारियों और क्रय केंद्र संचालकों की सांठ-गांठ से किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मक्का खरीद में ऐसा ही हुआ है। यहां किसानों का मायूस लौटना पड़ रहा है जबकि व्यापारियों की मक्का खरीदी गई। मजबूरन किसान 500 रुपये प्रति क्विंटल घाटे से व्यापारियों के यहां मक्का बेच रहे हैं। इसका खुलासा विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड के निरीक्षण में हुआ। इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। एटा में बड़ी मात्रा में मक्का की पैदावार है। इसका रकबा 7497 हेक्टेयर है। एटा मंडी में मक्का खरीद के लिए चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी खरीद मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों की शिकायत है कि उनकी फसल क्रय केंद्रों से लौटा दी जा रही है। इसके लिए कभी मजदूर, कभी वारदाना न होने का हवाला दिया जाता है। मजबूरन किसान आढ़तियों के पास जा रहे हैं। आढ़ती 1900-2000 रुपये प्रति क्विंटल में मक्का खरीद रहे हैं। सोमवार को ऐसे ही कुछ किसान कई घंटे क्रय केंद्र पर खड़े रहे। जबकि व्यापारियों के यहां से आई मक्का की तुलाई क्रय खरीद केंद्र पर की जा रही थी। शिकायत पर विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड वहां पहुंच गए। उन्होंने क्रय केंद्रों पर खरीद का खेल पकड़ा। मौके पर किसान मक्का लिए बैठे थे। जबकि आढ़तियों के यहां से रिक्शों में आई मक्का की तुलाई वहां की जा रही थी। पल्लेदाराें के हाथों में तौल की लिखी हुई पर्चियां भी मिलीं। इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक के फोन के बाद नायब तहसीलदार शश्वत अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र पहुंच गए। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी, दो प्रगतिशील किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed