फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jawahar tap pariyogna

खास खबर: जवाहर तापीय संयंत्र पूरा, गांवों का विकास अधूरा

Thu, 29 May 2025 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
etah news jawahar tap pariyogna
जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल। - फोटो : संवाद
एटा। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर कानपुर मार्ग पर मलावन के पास जवाहरपुर तापीय परियोजना का निर्माण किया है। निर्माण से पूर्व जब जमीन का अधिग्रहण हुआ और कार्य के अंतिम चरण में भी इस बात को दोहराया गया था कि परियोजना स्थल के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे वाले गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। संयंत्र का काम पूरा हो चुका है। लेकिन गांवों का विकास अधूरा है।तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में 1 नवंबर 2022 को परियोजना के अंतिम चरण के कार्य के दौरान बैठक हुई थी। उस समय आसपास के मलावन, बिरसिंहपुर, निगोह हसनपुर, बबरौती और अयार में विकास के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए। सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी) के माध्यम से इन गांव में अंत्येष्टि स्थल, पंचायत घर, पुस्तकालय, नाला निर्माण, गोशाला आदि का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिए गए। मगर, अभी तक किसी भी गांव में ये कार्य नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

33 करोड़ रुपये से होने हैं विकास कार्य
अधीक्षण अभियंता रोबिन दंडोतिया ने बताया कि सीएसआर के माध्यम से आसपास के 5 गांव में 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने हैं। इसके अलावा 10 किमी के क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की योजना बनी थी। इसमें से 32.20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। बाकी 80 लाख रुपये के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। कार्यों के पूर्ण होने की बात करें तो लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक के काम हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि परियोजना स्थल से बिजली का उत्पादन पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है, जबकि आसपास के क्षेत्र में विकास कछुआ गति से कराया जा रहा है। सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा ने बताया कि मलावन में काफी कार्य हो चुका है, शेष गांव में भी काम जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 गांव में 25 प्रतिशत भी नहीं हुए काम
सीएसआर के तहत परियोजना स्थल के आसपास के 5 गांव मलावन, बिरसिंहपुर, निगोह हसनपुर, बबरौती और अयार में विकास कार्य होने थे। यहां के लोगों को कहना है कि अभी तक बमुश्किल 25 प्रतिशत काम ही हो सके हैं। अयार निवासी मोहित ने बताया कि पता ही नहीं चलता कि काम सीएसआर की ओर से हो रहा है या पंचायतीराज विभाग की ओर से कराया जा रहा है। पानी का ओवरहेड टैंक जरूर बना है, इसके अलावा कोई खास विकास कार्य गांव में नहीं हुआ है। बिरसिंहपुर निवासी राकेश कुमार का कहना है कि गांव में जेटीपी की ओर से कोई विशेष कार्य नहीं कराया जा रहा है। जो पहले से चल रहे थे वही काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed