फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jangarna

Etah News: पांच दिन में 65 प्रतिशत घरों की जनगणना

Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
etah news jangarna
राजा का रामपुर में जनगणना कार्य में जुटे प्रगणक। संवाद - फोटो : Archive
एटा। जनगणना 2027 शुरू हो चुकी है। पांच दिन में जिले के प्रगणकों ने 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। सबसे बेहतर प्रदर्शन अवागढ़ नगर पंचायत के प्रगणकों का रहा है। यहां 91 प्रतिशत से अधिक घरों की जनगणना हो चुकी है। अलीगंज नगर पंचायत 54.7 प्रतिशत के साथ जनगणना कार्य में सबसे पीछे चल रही है।
विज्ञापन

15 दिन स्वगणना के बाद 22 मई से जनगणना शुरू हुई है। प्रगणक घर-घर जाकर सूचनाएं संकलित कर रहे हैं। 33 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। घर के मुखिया, परिवार के अन्य सदस्य, घर का विवरण, कमरे समेत अन्य जानकारी जनगणना में ली जा रही है। इसके साथ-साथ गूगल मैप में घर के अक्षांश और देशांतर की भी जानकारी अपलोड की जा रही है। इस कार्य में 3190 प्रगणक लगाए गए हैं। एक प्रगणक पर औसतन 160 घरों की जनगणना कर रहे हैं। पांच दिनों में जिलेभर में 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

--
13 प्रगणकों ने पूरा किया कार्य
जनगणना में कुल 3190 प्रगणक हैं। इनमें 2055 प्रगणक घर-घर जाकर सूचनाएं संकलित कर रहे हैं। अब तक 13 प्रगणकों ने अपना कार्य शत प्रतिशत कर लिया है। इनमें एटा तहसील के पांच, अलीगंज नगर पालिका और लेसर तहसील के तीन-तीन, नगर पालिका मारहरा और जलेसर के एक-एक कार्मिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
32000 लोगों ने की स्वगणना
21 मई तक 15 दिन चली स्वगणना में भी जनपदवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। आखिरी दिन तक 32000 लोगों ने स्वगणना कराई है। स्वगणना में लोगों ने घर बैठे मोबाइल से अपना डाटा अपलोड किया। उन्होंने एसई आईडी बनाई है। अब जनगणना में लगे प्रगणक इसी आइडी का डाटा चेक कर फाइनल अपलोड कर रहे हैं।

--
घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी
राजा का रामपुर। तहसील क्षेत्र में नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर लोगों से जनगणना से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मंगलवार को के विभिन्न मोहल्लों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणकों की सक्रियता दिखाई दी। प्रगणक लोगों के घरों तक पहुंचकर परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक स्थिति, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, आवास सहित 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की। संवाद

प्रभार क्षेत्र, जनगणना प्रतिशत
नगर पंचायत अवागढ- 91.3
नगर पालिका जलेसर, 85.1
तहसील जलेसर, 78.1
नगर पालिका मारहरा, 76
नगर पंचायत निधौली कलां, 72.2
नगर पंचायत राजा का रामपुर, 71.4

नगर पंचायत जैथरा, 68.2
नगर पंचायत मिरहची, 67.6
नगर पंचायत सकीट, 66.7
अलीगंज तहसील, 63.1
नगर पालिका एटा, 62.2
तहसील एटा, 58.6
नगर पालिका अलीगंज, 54.7
--
जनगणना में एटा जनपद की प्रगति अच्छी है। अब तक 65 प्रतिशत कार्य हो चुका है। 13 प्रगणक शत प्रतिशत कार्य कर चुके हैं। जल्द ही जनगणना पूर्ण कर ली जाएगी।
- लालता प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed