{"_id":"6a1605c82d81d34ea502a4b3","slug":"etah-news-heat-waves-etah-news-c-163-1-eta1002-151168-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नौतपा के दूसरे दिन धूप और लू ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नौतपा के दूसरे दिन धूप और लू ने झुलसाया
विज्ञापन
तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए जीटी रोड से सिर को ढककर जाते राहगीर। संवाद
- फोटो : Samvad
एटा। नौतपा की शुरुआत के साथ ही मंगलवार को जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखा गया। जिले का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उसम के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
सुबह नौ बजे के बाद ही धूप की तासीर चुभन भरी हो गई थी। दोपहर होते-होते यह असहनीय स्तर पर पहुंच गई। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर की तेज धूप और लू ने दुपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई लोगों ने सिर ढककर, तौलिया ओढ़कर और पानी की बोतल साथ लेकर यात्रा की। जिले का न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने गर्मी के प्रकोप को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौतपा के शुरुआती चार-पांच दिनों तक गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लू का प्रभाव भी तेज बना रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
बिजली कटौती ने किया परेशान
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरी। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर कई बार बिजली गुल हुई। कई इलाकों में एक-एक घंटे की कटौती के बाद सिर्फ कुछ मिनट के लिए सप्लाई आती रही जिससे लोग पंखों और कूलरों के बिना पसीने से तरबतर रहे। छोटे बच्चे भी गर्मी और उमस से बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
लू से बचने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
– दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें।
– पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी आदि का लगातार सेवन करें।
– सिर और शरीर को ढककर बाहर निकलें।
– बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप में ले जाने से बचें।
– गर्मी में भारी भोजन न करें, हल्का और तरल आहार लें।