फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS FEWER 2 DEATH

Etah News: बुखार से 5 वर्षीय बालक और एक महिला की मौत

Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS FEWER 2 DEATH
एटा/मारहरा। बुखार से लगातार मौतें हो रहीं हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक बुखार से एक भी मौत नहीं दिखाई गई है। मंगलवार को गंजडुंडवारा निवासी पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। वहीं मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। मंगलवार को एक महिला की आगरा में मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उसे डेंगू बताया गया था।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के गंजडुडवारा निवासी गुड्डू सिंह ने बताया कि उसके पांच वर्षीय बेटे सनी को चार दिन पूर्व बुखार आया था। कस्बे के ही एक क्लीनिक पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई, उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। कहा कि खून की जांच में बेटे को प्लेटलेट्स कम बताए गए थे। उधर, मारहरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। गांव निवासी गौरव ने बताया कि 55 वर्षीय मां शरबती देवी को सात दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से ही उनका इलाज कराया जा रहा था। हालत खराब होने पर मंगलवार को आगरा लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि गांव में चार दिन पहले बुखार से ढाई साल की एक बच्ची की मौत हो चुकी है। उसे टायफाइड बताया गया था। मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची। इस दौरान 98 मरीजों को देखा गया। वहीं 38 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसके साथ ही गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में बुखार से मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सूचना बुखार की मिली थी, जिस पर टीम भेज वहां मरीजों का परीक्षण कराया गया है। साथ ही दवा दी गई। बुधवार को गांव में फिर टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed