{"_id":"6a1360122a6815a5ea0a40cf","slug":"etah-news-electric-supply-etah-news-c-163-1-eta1013-151082-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शहर में 3-4 घंटे, देहात में 6 घंटे बिजली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शहर में 3-4 घंटे, देहात में 6 घंटे बिजली गायब
विज्ञापन
कस्बा जलेसर में मुख्य पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
एटा। भीषण गर्मी में शहर में तीन से चार घंटे और देहात क्षेत्र में छह घंटे तक बिजली काटी जा रही है। इस महीने की बात करें तो लोड में 12 मेगा वाट तक वृद्ध हुई है। एक मई के आसपास जिले में बिजली की खपत 70 मेगा वाट थी वह जो कि रविवार को 82 मेगावाट से अधिक हो गई है। लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो रहे हैं। बिजलीघरों में ट्रांसफॉर्मरों को कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है।
तापमान वृद्धि के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले 25 दिनों में बिजली की खपत 82 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। वहीं ओवरलोड और ओवरहीटिंग की समस्या भी बढ़ने लगी है। शहर में तीन से चार घंटे और देहात में छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। सकीट, मारहरा, मिरहची, अलीगंज, अवागढ़ समेत अन्य कस्बों के 24 घंटों में छह घंटे तक बिजली कट रही है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि 25 मई को जिले में सबसे अधिक 80 मेगावाट बिजली की खपत हुई है। अप्रैल माह की शुरुआत तक जिले में कुल 45 मेगावाट तक बिजली की खपत हुई थी। मई माह में यह खपत 40 मेगावाट के करीब बढ़ गई है। देहात से लेकर शहरी क्षेत्र में अभी तक 25 केवीए के 20 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन
--
कहीं पोल टूटे तो कहीं फॉल्ट से कटी रात, मशीनों को ठंडा रखने के लिए लगाए कूलर
जलेसर। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। 33/11 केवी उपकेंद्र हथौड़ा से जुड़े टाउन फीडर पर वैसे तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन शहर में फॉल्ट होने के कारण शनिवार रात कस्बे में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रात करीब 10 बजे से आधा घंटे और फिर आधी रात 12:00 बजे के बाद लगभग 1 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार, कला बाजार मोड, नाला बाजार, पंसारियान और बारी का चौक में उपभोक्ताओं को लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज (कम वोल्टेज) की समस्या से जूझना पड़ा।
दूसरी ओर, ग्रामीण और अन्य फीडरों पर भी तकनीकी कमियों के कारण घंटों बिजली ठप रही। निधौली कलां रोड स्थित आरटीआई फीडर पर दोपहर करीब एक बजे अचानक विद्युत पोल टूट गए, जिसके चलते आसपास के इलाके की बिजली 2 घंटे तक पूरी तरह गुल रही। विभाग द्वारा तत्काल नया पोल लगाने का कार्य शुरू कराया गया। वहीं, बेरनी फीडर पर भी बीते कल शाम 7 बजे लाइन टूट गई। वहां नौ बजे रात्रि में स प्लाई शुरू हो सकी। हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र पर सीटी मशीन और मुख्य पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए बड़े कूलर लगाए गए हैं। अन्य मशीनों को भी कूलरों से ठंडा किया जा रहा है।
--
ट्रांसफाॅर्मर खराब, टुकड़ों में दी जा रही बिजली सप्लाई
राजा का रामपुर। भीषण गर्मी के बीच अलीगंज क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन का 40 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब होने से अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा सहित पूरे क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। लगातार हो रही ट्रिपिंग और कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मात्र 13 से 14 घंटे तथा कस्बों में 17 से 18 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन से क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों को सप्लाई दी जाती है। शनिवार को 40 एमबीए का मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि 132 केवीए सब स्टेशन का 40 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इंजीनियरों की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
-- -वर्जन--
अत्यधिक गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर खराब हुए है। वर्कशॉप में इनकी मरम्मत चल रही है। वहीं गर्मी अधिक होने की वजह से बिजली खपत भी 50 फीसदी तक बढ़ गई है।
- सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण निगम