फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS dakghar fraud

Etah News: डाकघर में तीन लाख का गबन, डाक सहायक पर गिरी गाज

Wed, 17 Jun 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS dakghar fraud
एटा। मारहरा के उप डाकघर में खातों में गबन का मामला सामने आया है। डाक सहायक, खाताधारकों के धन को हजम कर गया। उसने पैसे खातों में जमा ही नहीं कराए। जांच में सात खातों से तीन लाख रुपये के गबन उजागर हुआ है। डाक सहायक को पद से हटा दिया गया है। इस प्रकरण की जांच सहायक अधीक्षक ने शुरू कर दी है। अब सभी उपभोक्ताओं के खातों को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

उप डाकघर मारहरा में हजारों उपभोक्ता हैं। यहां प्रतिदिन उपभोक्ता खातों में जमा करने व निकालने के लिए आते हैं। फरवरी से मई माह तक डाकघर में पैसा जमा कराने वाले कई उपभोक्ताओं की धनराशि उनके खाते में नहीं पहुंची। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने डाक अधिकारियों से की। जांच में सात खातों में गड़बड़ी सामने आई। इनमें तीन लाख रुपये का गबन किया गया था। गबन के आरोप में डाक सहायक विनय कुमार पर गाज गिरी। उसे पद से हटा दिया गया। अब इस प्रकरण की जांच सहायक अधीक्षक डाक प्रकाश चंद्र को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सभी खातों की जांच की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह डाककर आकर अपने खाते की जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed