फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news cyber fraud

Etah News: साइबर ठगी दो मामलों में पुलिस कार्रवाई, संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
etah news cyber fraud
एटा। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा किया है। जांच में दोनों खातों का इस्तेमाल देशभर में हुई साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन के लिए होने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि थाना व कस्बा बागवाला निवासी शाहिद खान के बैंक खाते की जांच में सामने आया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर देशभर से इस के ऊपर 11 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इन शिकायतों में कुल करीब 1.79 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इनमें से 4.05 लाख रुपये से अधिक की धनराशि शाहिद के खाते में जमा होना पाई गई। वहीं, थाना जैथरा क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी नितेश बाथम के बैंक खाते में भी साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के साक्ष्य मिले। जांच में उसके खाते में 5.80 लाख रुपये की साइबर ठगी की धनराशि जमा होने और खाते से 8 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। सीओ साइबर नितीश गर्ग ने बताया कि दोनों मामलों की जांच साइबर सेल द्वारा की गई है। साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed