फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news ajivika mission

Etah News: स्वयं सहायता समूह से जोड़ी जाएगी 1.70 लाख महिलाएं

Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
etah news ajivika mission
एटा। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की 1.70 लाख महिलाओं को जोड़ने का शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने आदेश जारी करते हुए जिले की सभी आठ ब्लॉक का लक्ष्य तय है। इसमें अलीगंज ब्लॉक को 27900, अवागढ़ को 16200, जैथरा को 20100, जलेसर को 17100, मारहरा को 15600, निधौलीकलां को 21300, सकीट को 27600, शीतलपुर को 24900 महिलाएं जोड़ने को कहा गया है। एनआरएलएम की डीसी प्रतिमा निमेष ने बताया मिशन में गरीब, अति गरीब, राशन कार्ड धारक महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा गया है। आदेश में ग्रामीण स्तर पर तैनात समूह सखी, आजीविका सखी, आईसीआरपी, सीनियर आईसीआरपी, बीसी सखी, ग्राम संगठन की सोशल एक्शन कमेटी को निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने में सहयोग करने को कहा गया है। उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य पूरा करने को योजना तय करते हुए सभी को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed