फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news accident death

Etah News: ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
etah news accident death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के नगला बरी में एक युवक की टैक्टर से दबकर मौत हो गई। परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नगला बरी निवासी आकाश पुत्र रामदत्त सिंह (20) शनिवार की सुबह करीब 5 बजे अकेला अपने घर से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गेहूं कटवाने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। उसने ट्रैक्टर रोककर देखा तो पता चला कि बैटरी में शॉर्ट हो गया है। बैटरी के तारों को वह ट्रैक्टर के नीचे बैठकर सही कर रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। भाई दीपक ने बताया कि शौच करने के लिए गए लोगों ने देखा कि ट्रैक्टर बिना चालक के चल रहा है। जब आसपास के लोग ट्रैक्टर के पास पहुंच और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बंद किया। पास ही आकाश मृत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आकाश की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन



---
अनियंत्रित कार ने चार लोगों को खदेड़ा, घायल
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित रामदरबार के सामने पैदल जा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। इससे चारों लोगों घायल हो गए। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित हो गई। वहीं रास्ते में पैदल जा रहे सुखेंद्र निवासी निधौली रोड, सनी निवासी अशोक नगर, नरेश और सतीश घायल हो गए। इससे आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया। वहीं कार चालक टक्कर मारकर कार को लेकर फरार हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed