फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Married woman's body found hanging on a noose, accused of murder

एटा: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Etah: Married woman's body found hanging on a noose, accused of murder
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव ढेंकी बढ़ैरा निवासी शिवराज सिंह की 22 वर्षीय पत्नी खिलौनी देवी का शव रविवार शाम करीब पांच बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

खिलौनी के पिता भूरे सिंह निवासी देवली थाना जसराना फिरोजाबाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed