फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Mahotsav: Braj folk songs enthralled the audience, created a ruckus

एटा महोत्सव: ब्रज लोकगीतों में थिरक उठे दर्शक, मचा धमाल

Fri, 13 Jan 2023 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Etah Mahotsav: Braj folk songs enthralled the audience, created a ruckus
लोकगीत कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में बृहस्पतिवार रात ब्रज लोकगीत व लोकनृत्य संध्या का आयोजन किया गया। ब्रज लोकगीतों पर दर्शक जमकर थिरक उठे। इस दौरान कलाकारों में खूब धमाल मचाया और दर्शकों ने लुत्फ उठाया। ग्रामीण परिवेश पर आधारित संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने किया। बुंदेलखंडी लोकगायक सतीश यादव एवं लोकगायिका अनीता राठौर की स्वर लहरियों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पीएसी कमांडेंट आदित्य प्रकाश वर्मा, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, भाकियू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू आर्या ने द्वीप प्रज्ज्वलन किया। संचालन कशिश एटवी द्वारा किया गया। संयोजक राकेश कश्यप व सह संयोजक देवांश वर्धन कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. वीरेश कश्यप, शिवानी प्रियदर्शिनी, मोहिनी प्रियदर्शिनी, क्षमा प्रियदर्शिनी, हरिशचंद्र कश्यप एडवोकेट, विशनपाल सिहं चौहान, ग्याप्रसाद, अमोल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed