{"_id":"573f4e034f1c1bad63ac717b","slug":"etah-kasganj-three-hours-without-electricity-people-bilbilaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा-कासगंज में तीन घंटे बिजली गुल, बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा-कासगंज में तीन घंटे बिजली गुल, बिलबिलाए लोग
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटा-कासगंज में तीन घंटे बिजली गुल, बिलबिलाए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में बिजली कटौती तड़पा रही है। विद्युत उपकरण साथ छोड़ रहे हैं। मशीनों की ट्रिपिंग के चलते सप्लाई बाधित हो रही है। शुक्रवार को एटा और कासगंज जिले में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोग बिलबिलाते रहे।
शुक्रवार को गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भीषण गर्मी और बिजली सप्लाई बाधित हुई तो लोग परेशान हो गए। तापमान अधिक होने के चलते मशीनें बार-बार ट्रिप हुईं। यही वजह रही कि विभाग को दोपहर 12:15 से तीन बजे तक इमरजेंसी कटौती करनी पड़ी। यह कटौती एटा और कासगंज जिलों में की गई तो लोग बिलबिला उठे। रही सही कसर तेज गर्म हवाओं ने पूरी कर दी। विद्युत वितरण खंड शहरी खंड के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सब स्टेशन में लगी ओसीबी फिर भी साथ दे रहीं हैं, लेकिन बिजलीघरों और शहरी क्षेत्र में खुले में रखे ट्रांसफार्मर का तापमान 90 डिग्री पहुंचने के कारण वे जवाब देने लगे हैं। उनके मुताबिक, ऐसी परिस्थिति से निपटने और मशीनें बचाने के लिए बिजली सप्लाई रोकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
इन कालोनियों में रात भर गुल रही बिजली
आगरा रोड, शिकोहाबाद, सुनहरीनगर, शिकोहाबाद रोड, पुरानी बस्ती, किदवई नगर, अलीगंज रोड, नई बस्ती, जेल रोड, कोतवाली देहात, प्रेम नगर।
कहीं ट्रांसफार्मर खराब तो कहीं तार जले
कासगंज। भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों का पारा चढ़ा रही है। गर्मी के कारण विद्युत उपकरण जवाब देने लगे है। कहीं ट्रांसफार्मर खराब तो कहीं तार जलने की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी है। इन समस्याओं के समाधान की ओर गौर नहीं किया जा रहा। बुधवार को जौरा-भौरा में मोड़ पर केबल बक्से में लगी आग पर विद्युत विभाग के कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया, इस कारण कई घंटों तक तार सुलगते रहे। केबिल बक्सा जल गया लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सूचना के बाद कर्मियों को नहीं भेजा। रात्रि भर लोगों ने कटौती के बीच भीषण गर्मी के हालातों के बीच अपनी रात गुजारी। यही हाल गुरुवार को भी रहा था। शहर निवासी प्रेमनारायण पंडा ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी छोटी-छोटी समस्याओं पर जब तक ध्यान नहीं देते जब तक वह विकराल नहीं हो जाती। जीतू कुशवाह ने कहा कि 24 घंटे से अधिक हुई बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जली हुई विद्युत केबल और ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी कमी को दूर करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए।
- वीर बहादुर, जूनियर इंजीनियर