{"_id":"63a312d8bc51673a3a1ebe3e","slug":"etah-jcb-running-on-etah-agra-road-demolished-encroachment-etah-news-agr5575976108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: एटा-आगरा रोड पर चली जेसीबी, ढहाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: एटा-आगरा रोड पर चली जेसीबी, ढहाए अतिक्रमण
विज्ञापन
अवागढ़ में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करते कर्मचारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
अवागढ़ (एटा)। एटा-आगरा मार्ग पर डीएम के आदेश के बाद बुधवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटवाए गए।
एटा-आगरा मार्ग पर यातायात दबाव बहुत ज्यादा रहता है, लेकिन अतिक्रमण के चलते यहां पल-पल जाम लगता है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जलेसर सर्किल के पुलिस बल के साथ बुधवार सुबह 10 बजे अवागढ़ पहुंच गए। शाम 4 बजे तक ग्राम मंडपूरा से लेकर आगरा मार्ग तक बुलडोजर के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें व्यापारियों द्वारा सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को ढहाया गया।
व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वह अतिक्रमण को खुद हटा लें अन्यथा 7 दिन के बाद कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी फूलचंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अफसार अली, अवर अभियंता मनवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बोले व्यापारी
अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया जाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही वही व्यापार भी सही ढंग से चलेगा।
- सुभाष वार्ष्णेय, हार्डवेयर व्यवसायी
इस तरह के सांकेतिक अभियान चलाने से कोई फायदा नहीं है। अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।
-निशु गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी
बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सांकेतिक रूप में चलाया गया है। व्यापारियों से 7 दिन के अंदर अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाने को कहा है। इसके बाद वृहद रूप से अभियान चलाया जाएगा।
- अफसार अली, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग