फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah high wages

Etah News: जिले के 1.15 लाख श्रमिकों को मिलेगा बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ

Wed, 15 Apr 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
etah high wages
एटा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में उभरे श्रमिक विरोध के बाद सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति की सिफारिशों के आधार पर श्रमिकों को तत्काल राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। एटा के 1.15 लाख श्रमिक इससे लाभान्वित होंगे। न्यूनतम मजदूरी बढ़ने से सरकार के मासिक व्यय में करीब 20.70 करोड़ की बढोत्तरी होगी। शासनादेश के अनुसार, यह वृद्धि अलग अलग श्रेणियों में की गई है। इससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। एटा में श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की संख्या 1.15 लाख है। नए आदेश के अनुसार एटा समेत अन्य जिलों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 11313 से बढ़ाकर 12356 की गई है। इसमें 1043 की वृद्धि हुई है। वहीं अर्धकुशल श्रमिकों के लिए यह 12445 से बढ़ाकर 13591 की गई है। इसमें 1146 का इजाफा हुआ है। जबकि कुशल श्रमिकों की मजदूरी 13940 से बढ़ाकर 15224 कर दी गई है जो 1284 की वृद्धि है। नए आदेश एक अप्रैल 2026 से लागू होंगे। शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान समय में उद्योग जगत कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि निर्यात में कमी और उत्पादन लागत बढ़ने जैसी कई आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए यह संतुलित निर्णय लिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एटा राजबाबू ने बताया कि एटा के एक लाख 15 हजार श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed