फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   headmaster beaten the teacher for asking for the keys of the toilet in Etah

Etah: शौचालय की चाबी मांगने पर प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को पीटा, सिर पकड़कर दीवार पर मारा

Mon, 21 Nov 2022 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 04:18 PM IST
सार

शिक्षिका को रविवार को किसी काम के संबंध में स्कूल आई थी। यहां उसने प्रधानाध्यापक से शौचालय की चाबी मांगी। इसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
headmaster beaten the teacher for asking for the keys of the toilet in Etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशरई में तैनात एक शिक्षिका को प्रधानाध्यापक ने पीट दिया। शिक्षिका रविवार को बीएलओ संबंधी कार्य करने के लिए विद्यालय गई थीं। शौचालय की चाबी मांगने पर प्रधानाध्याक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय खुशरई में कार्यरत शिक्षिका गुंजन का आरोप है कि रविवार को बीएलओ संबंधी कार्य करने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय गई थीं। यहां मौजूद प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश से सुबह करीब 9:30 बजे शौचालय की चाबी मांगी। 

विज्ञापन

वीडियो बनाने पर पीटा 

प्रधानाध्यापक ने दूसरी चाबी दे दी, इससे ताला नहीं खुला तो फिर चाबी मांगी। इस पर प्रधानाध्यापक द्वारा अभद्रता की जाने लगी। खुद ही दी गई चाबी से ताला खोलने पहुंचे। वीडियो बनाया तो प्रधानाध्यापक ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जातिसूचक गालियां देकर पिटाई की और सिर पकड़कर दीवार में मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापक काफी दिनों से परेशान करते आ रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी शौचालय की चाबी नहीं दी गई। इसके चलते दूसरों के घरों में शौचालयों का उपयोग करना पड़ा। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर प्राप्त हुई। उसके आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed