फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Festival: Chairs broken... fruit thrown at artist

एटा महोत्सव: हरियाणवी नाइट में क्यों हुआ बवाल...महिला कलाकार पर फेंकी गईं फ्रूटी, पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
सार

इतना ही नहीं महिला कलाकार के ऊपर फ्रूटी का पैकेट भी फेंककर मारा गया। दर्शक कुर्सियां तोड़कर भाग गए और पुलिस देखती रही।

विज्ञापन
Etah Festival: Chairs broken... fruit thrown at artist
समारोह स्थल का हाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में रविवार की देर शाम हुए एक कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां टूटीं। इतना ही नहीं महिला कलाकार के ऊपर फ्रूटी का पैकेट भी फेंककर मारा गया। दर्शक कुर्सियां तोड़कर भाग गए और पुलिस देखती रही।

विज्ञापन




रविवार की देर शाम 8 बजे की बजाय 9 बजे कलाकार अजय हुड्डा मंच पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। कार्यक्रम शुरू हुआ तो दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देरी से आए और जल्दी जाने वाले हुड्डा के जाते ही दर्शक कुर्सियां तोड़ने लगे। पुलिस पुलिस ने लाठियां भाजना शुरू किया लेकिन, दर्शक नहीं रुके और लगातार शोर शराबा होता रहा। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह भी पंडाल में पहुंच गए।
विज्ञापन


आगे सभी अधिकारी बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे, तो वहीं पीछे दर्शक हो हल्ला करते हुए कुर्सियां तोड़ रहे थे। इतना ही नहीं कई लोगों के मोबाइल भी इस दौरान चोरी हो गए। मेला की व्यवस्था के लिए तैनात किए गए सीओ अशोक कुमार दर्शकों को संभालने की जगह एसएसपी और एएसपी के साथ आगे बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। यह देखकर आदमी पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बनकर ड्यूटी पर लग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कलाकार पर फेंकी गई फ्रूटी की पैकेट 
अजय हुड्डा के जाने के बाद महिला कलाकार शिवा चौधरी मंच पर आई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति देते हुए दो-तीन गाने गए, तब तक भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर फ्रूटी का पैकेट फेंक कर मारा। यह देख कर कलाकार नाराज हो गई और वेरी बेड कमेंट करते हुए कार्यक्रम रोक दिया। इसके बाद यूपी और एटा के लड़के हैं बड़े खराब गाते हुए मंच से नाराज होकर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed