{"_id":"5f6a2daa8ebc3e00511dfc02","slug":"etah-farmers-september-rain-rain-in-etah-rainy-season-etah-etah-news-agr4604336134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
एटा। सितंबर माह में गरमी से परेशान लोगों को सोमवार की रात बारिश होने से राहत मिली। वहीं तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ हुई झमाझम बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल गए। उनका कहना है कि यह खरीफ की फसल के लिए अमृत है।
झमाझम बारिश से शहरवासियों को गरमी से राहत मिली तो देहात क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों की खरीफ फसल को इन दिनों पानी की आवश्यकता है जो बारिश से पूरी हो गई। किसानों ने खरीफ की फसल में धान, बाजरा और मक्का की खेती की हुई है। वहीं, बारिश न होने की वजह से किसान परेशान नजर आ रहे थे। तेज धूप और गरमी पड़ने से फसल सूख रही थी।
सोमवार की रात को हुई बारिश से किसानों को काफी लाभ मिला है। जिन किसानों की खरीफ की फसल सूख रही थी, उसे फायदा मिलेगा। वहीं धान, बाजरा व मक्का की फसल के लिए बारिश अमृत समान हैं। - एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी