फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah crime news homicide attampt knife

जाको राखे साइयां: युवक पर चाकू से हुए कई वार, मरा जानकर छोड़ भागे आरोपी; ऐसे बची जान

Sun, 10 Sep 2023 08:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 08:58 AM IST
सार

एक ग्रामीण ने उसे खेत में तड़पते हुआ देखा, जिसके बाद परिजन मौके पर आए। यदि ग्रामीण उसे समय पर नहीं देखता तो घायल युवक की जान जा सकती थी। 

विज्ञापन
etah crime news homicide attampt knife
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गढ़ी में जमीन के विवाद एवं रंजिश के चलते खेत पर गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से उस पर एक के बाद एक कई वार किए गए। वे बेहोश होकर गिर गया तो उसे मरा जानकर हमलावर फरार हो गए। काफी देर तक वो खेत में पड़ा तड़पता रहा, लेकिन उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी। घायलवस्था में युवक को देख उसने  परिवार वालों को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए। जहां हालत खराब देख आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव गढ़ी निवासी शेर सिंह उर्फ भूरे पर जानलेवा हमला किया गया है। भाई मेघ सिंह ने गांव के ही मुनेश और इसके पिता अनेग सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे शेर सिंह खेत पर गया था तभी पिता-पुत्र ने उसे घेर लिया। भाई को अपनी जान का खतरा लगा तो वह भागने लगा, लेकिन खेत में ही गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकू से गोदना शुरू कर दिया। तब तक चाकू से गोदते रहे जब उन्हें लगा कि मर गया है।
विज्ञापन


इसके बाद उसे मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गए। एक ग्रामीण ने उसे खेत में तड़पते हुआ देखा, जिसके बाद परिजन मौके पर आए। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के साथ ही थाने में सूचना दी गई। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि जमीन की रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को परिजन लेकर आगरा ले गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed