फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah, chori

एक ही रात में चोरों ने चार दुकानों के चटकाए ताले

Mon, 23 Sep 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
etah, chori
एटा। कस्बा धुमरी स्थित मैन बाजार में रविवार की रात पांच दुकानों के ताले चोरों ने तोड़े और हजारों रुपये की नगदी समेट कर चंपत हो गए। बाजार में जब सोमवार को दुकानें खुलीं तो हड़कंप मच गया। एक के बाद एक दुकान में हुई चोरी की चर्चाएं आम हो गई। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना जैथरा के कस्बा धुमरी में रविवार की रात चोरों ने जमकर लूटपाट की। एक ही रात में चार व्यापारियों की दुकानों के ताले चटकाए और हजारों रुपये की नगदी समेट ले गए। व्यापारी रोजाना की भांति जब बाजार में पहुंचे और दुकानों को खोलना शुरू किया तो चोरी की वारदातों के बारे में पता चला। इसको लेकर व्यापारियों ने रोष जताया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को चोरों की तलाश कर मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। वहीं व्यापारियों ने कस्बा में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रख दी। इसके बाद व्यापारियों की ओर से एक तहरीर थाना जैथरा पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन व्यापारियों की दुकान के ताले टूटे हैं उनमें अजय गुप्ता किराना व्यापारी, ओमेंद्र चौहान दवा व्यवसायी, संजय गुप्ता सीमेंट गिट्टी कारोबारी, सोनू चौहान कपड़ा व्यवसायी हैं। सभी व्यापारियों की दुकान मैन बाजार में हैं। प्रभारी निरीक्षक जैथरा सतपाल भाटी का कहना है कि चार व्यापारियों की दुकानों के ताले टूटने की तहरीर दी गई है। 15-20 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जैथरा से हुई लाखों की चोरी
कस्बा के मोहल्ला बडिय़ान निवासी इकरार पुत्र निजामुद्दीन की बेटी हिना अपनी ससुराल से पिछले दिनों आई थी। हिना ने अपने जेवरातों को पर्स में रख दिया और बाहर दूध लेने चली गई। इतने में चोर मकान में घुस गए और एक लाख रुपये के जेवरात, दो मोबाइल और 3500 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित इकरार की ओर से थाना जैथरा पर तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed