{"_id":"68f917cb4aed5b8ffb0c3d07","slug":"etah-chief-ministers-mass-marriage-ceremony-to-be-held-on-november-2-rs-1-lakh-to-be-spent-on-the-marriage-of-each-couple-etah-news-c-163-1-sagr1016-140874-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा : 2 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, प्रत्येक जोड़े के विवाह पर खर्च किए जाएंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा : 2 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, प्रत्येक जोड़े के विवाह पर खर्च किए जाएंगे एक लाख रुपये
Wed, 22 Oct 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला स्तर पर 2 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रत्येक जोड़े के विवाह पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। ऑनलाइन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस पर आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बताया कि योजना के अंतर्गत कन्या के बैंक खाते में 60000 रुपये भेजे जाएंगे। 25000 रुपये की वैवाहिक सामग्री दी जाएगी। वहीं 15000 रुपये कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में 417 जोडों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।