फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: By becoming a team of crime branch, Shikshamitra was cheated by putting him in the car.

एटा: क्राइम ब्रांच की टीम बनकर शिक्षामित्र को कार में बिठाकर ठगी

Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Etah: By becoming a team of crime branch, Shikshamitra was cheated by putting him in the car.
एटा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखी कार, जिसमें बिठाकर शिक्षिका को ठगी का शिकार बनाया गया। संवा - फोटो : ETAH
एटा। खुद को क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी बताकर विद्यालय जा रही शिक्षामित्र को कार में बैठाकर ठगी का शिकार बना लिया। पहले लिफाफे में नकदी व जेवरात रखवाए और बाद में महिला को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में कार दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुष्पांजलि वाटिका निवासी शिक्षामित्र प्रसून कुमारी ने बताया कि रोज की तरह ही शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर हिम्मतपुर जा रही थीं। आगरा रोड स्थित जी लिटेरा विद्यालय के पास एक युवक पहले से ही सड़क पर टहल रहा था।
विज्ञापन

उसने पूछा कि यहां से टूंडला के लिए रोडवेज बस रुक जाती है। इस पर हां कह दिया, इसी बीच एक कार आकर रुक गई। जिसमें वह युवक चालक के पास गया और पीछे बैठ गया। महिला से भी कार में बैठने के लिए कहा, तो वह बैठ गईं। कार चला रहे युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कासगंज में लूट हो गई, इस गैंग में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। आप अपना चेहरा खोलिए। महिला का कहना है कि चेहरा खोलते ही बेहोशी छाने लगी। आरोपियों ने एक लिफाफा देकर उसमें जेवर रखवाए और बोला कि इस पर मेरे हस्ताक्षर होंगे और चिप डाली जाएगी। देते समय लिफाफा बदल दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित भगवान विष्णु महाविद्यालय के पास छोड़ गए।

आरोप है कि एक सोने की जंजीर, कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र और 1900 रुपये की ठगी की गई है। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र के साथ ठगी हुई है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed