फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Apurva Sarkar Clinic in Nidhauli Kalan sealed, accused of killing a farmer two days ago due to wrong injection

एटा : निधौली कलां में अपूर्व सरकार क्लीनिक सील, दो दिन पहले गलत इंजेक्शन लगाने से किसान की मौत का है आरोप

Sun, 21 Sep 2025 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Etah: Apurva Sarkar Clinic in Nidhauli Kalan sealed, accused of killing a farmer two days ago due to wrong injection
निधौली कलां में अपूर्व सरकार क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग - फोटो : निधौली कलां में अपूर्व सरकार क्लीनिक को सील करते हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
एटा। निधौली कलां कस्बे में क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने से 70 वर्षीय किसान की मौत का आरोप है। इस मामले में परिजन ने क्लीनिक संचालक की स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की थी। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने शनिवार को बताया कि निधौली कलां कस्बे में अपूर्व सरकार के नाम से बंगाली चिकित्सक क्लीनिक संचालित कर रहा था। बृहस्पतिवार को 70 वर्षीय साहब सिंह की गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। परिजन ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान क्लीनिक संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। क्लीनिक संचालक की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। यहां क्लीनिक खुला हुआ पाया गया। मौके पर भारी मात्रा में प्रयोग की गईं ड्रिप, सिरिंज मिलीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान निधौली कलां के एमओआईसी डॉ. अनुज, डॉ. सर्वेश समेत पुलिस बल मौजूद रहा। गौरतलब है कि एक साल पहले इसी क्लीनिक पर गलत उपचार से एक युवक की मौत का भी आरोप लगा था। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक को सील करने के लिए पहुंची थी लेकिन विरोध की वजह से क्लीनिक को सील नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed