फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah-Agra Fort passenger ran full on festival, income also increased

Etah News: त्योहार पर भरकर चली एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर, आय भी बढ़ी

Thu, 28 Mar 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 28 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Etah-Agra Fort passenger ran full on festival, income also increased
एटा। होली के त्योहार पर लोगों ने एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर के सफर का भरपूर आनंद लिया। जिसके चलते रेलवे की आय में बढ़ोतरी हुई। वहीं अन्य दिनों के अपेक्षा दोगुनी सवारियों ने रेल यात्रा की।
विज्ञापन

जिले की जनता की मांग रही है कि एटा से कासगंज तक रेल लाइन का विस्तार किया जाए। जब तक यह काम नहीं हो पा रहा है, तब तक यहां से अन्य स्थानों के लिए नई यात्री गाड़ियों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाए। इसको लेकर विधायक से सांसद तक कई बार रेल मंत्रालय को पत्र भी लिख चुके हैं। इसके बाद भी अभी कोई सकारात्मक परिणाम आता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां से एकमात्र यात्री गाड़ी चल रही है, जो सुबह को टूंडला से आती है और 30 मिनट रुक कर आगरा के लिए रवाना हो जाती है। पूरे दिन आगरा में खड़ी रहती है, उसके बाद शाम को लगभग 5:30 बजे वहां से वापस एटा के लिए निकलती है, जो रात लगभग 8:30 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर से हर दिन लगभग 500 यात्री (सभी फेरे मिलाकर) यात्रा करते हैं। होली के अगले दिन यह आंकड़ा बढ़कर 1 हजार के लगभग पहुंच गया। बस की एक टिकट की कीमत में इस यात्री गाड़ी से 5 लोग यात्रा कर सकते हैं। सस्ती और सुलभ यात्रा के चलते लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। स्टेशन मास्टर विनय शर्मा ने बताया कि होली पर यात्री बढ़ने से राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed