{"_id":"57812f674f1c1b4b507f9f76","slug":"eta-kaasaganj-phoralen-ko-milee-manjooree","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा-कासगंज फोरलेन को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा-कासगंज फोरलेन को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली शासन की महत्वाकांक्षी फोरलेन सड़क योजना को मंजूरी मिल गई है। 40.80 किलोमीटर लंबे इस फोर लेन मार्ग पर तीन अरब 20 करोड़ 45 लाख, 81 हजार रुपये का व्यय होगा। इस सड़क परियोजना पर अगले पखवाड़े तक कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
गौरतलब हो एटा कासगंज की फोर लेन परियोजना का प्रस्ताव काफी समय से शासन में लंबित पड़ा था। पिछले माह कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी हो गई थी लेकिन शासनादेश जारी नहीं हो पा रहा था। छह जुलाई को इसका शासनादेश जारी कर फोरलेन सड़क योजना को अंतिम रूप से मंजूरी मिल गई और शासन ने 48 करोड़ 7 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी। 40.80किमी लंबी इस फोर लेन सड़क योजना में कासगंज के नदरई और बांकनरे पर रेल के पुलों पर दो अंडर पास बनाए जाएंगे। प्रत्येक अंडर पास की लागत 10 करोड़ की होगी। फोरलेन सड़क के लिए 20 मीटर हिस्से में पटरी सहित सड़क बनाई जाएगी। टू लेन सड़क का एक हिस्सा 8.75 मीटर चौड़ा होगा। आबादी इलाके में 50 सेटीमीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा, जबकि आबादी के बाहर 2.5 मीटर चौड़े डिवाइडर का प्रावधान किया गया है। दोनों और 2-2मीटर की पटरी भी बनाने का प्रावधान है।
सोरों से कछला तक बनेगा टू लेन विद पेब्ड सोल्डर मार्ग
कासगंज(ब्यूरे)। सोरों से कछला की सीमा तक टू लेन विद पेब्ड सोल्डर सड़क का निर्माण होगा। 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को बनाने में 31 करोड़ 64 लाख, 47 हजार रुपये का खर्च होगा। इसकी वित्तीय स्वीकृति शासन ने जारी कर दी है। निर्माण कार्य शुरू कराने को 6 करोड़ 33 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। बरेली-मथुरा राज्य मार्ग के किलोमीटर संख्या 132 से 145 तक इसका निर्माण होगा। इस सड़क योजना को लेकर काफी प्रयास शासन स्तर पर किए जा रहे थे। क्योंकि दुर्घटना के लिए संवेदनशील इस क्षेत्र में सड़क परियोजना की काफी जरूरत थी।
विज्ञापन
15 दिन में फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस सड़क के निर्माण से एटा से कासगंज जिला मुख्यालय तक सुगम यातायात लोगों को मिलेगा, और जाम की समस्या से छुटकारा होगा।
- सीपी सिंह, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग
17 धार्मिक स्थल होंगे शिफ्ट
एटा। कासगंज से एटा जिला मुख्यालय तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के बीच में पड़ने वाले 17 धार्मिक स्थलों को लोकनिर्माण विभाग शिफ्ट करेगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वहीद बख्श ने बताया कि मामले को लेकर जल्द ही दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में समिति का गठन कर धार्मिक स्थलों को शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा मार्ग निर्माण से पूर्व विभाग को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी लेना होगा।
--------------------
नगरिया-मारहारा मार्ग को वित्तीय स्वीकृति
एटा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वहीद बख्श ने बताया कि फोरलेन मार्ग के अलावा नगरिया-मारहारा 13.56 किमी लंबे 15 करोड़ रुपये लागत के मार्ग को शासन ने वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। पहली किस्त के रुप में शासन ने 6 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही लोक निर्माण विभाग मार्ग चौड़ीकरण और निर्माण का काम शुरू कराने की तैयारी में है।