{"_id":"fe7ad4b3bfb4e15d1c8c74ef65082af7","slug":"et-exam-will-test-6033-at-seven-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6033 परीक्षार्थी सात केंद्रों पर देंगे टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6033 परीक्षार्थी सात केंद्रों पर देंगे टीईटी परीक्षा
एटा ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में टीईटी परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सात परीक्षा केंद्रों पर 6033 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक परीक्षा होगी। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्रीगणेश इंटर कालेज, बीएवी इंटर कालेज, आजाद गांधी इंटर कालेज, केए पीजी कॉलेज, नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में उच्च प्राथमिक स्तर के 4070 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली में 2.30 बजे से सांय पांच बजे तक सुुमत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री गणेश इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्तर के 1963 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इन सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक दिन भर परीक्षा संबंधी तैयारियों में लगे रहे। शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिटिंग प्लान तैयार कराकर सूची विद्यालय के गेट पर चस्पा की गई। परीक्षा को दो जोन निर्धारित किए गए हैैं। कासगंज और पटियाली एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट तैनात बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक पर्यवेक्षक और एक शिक्षा विभाग का एक पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रखेंगे।
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
एसडीएम 2
सीओ 2
तहसीलदार 1
एसओ 7
परीक्षा केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थी
परीक्षा केंद्र पहली पाली दूसरी पाली
एसजी इंटर कॉलेज 800 800
जीजीआइ्र्रसी 500 563
एसकेएम इंटर कॉलेज 600 600
केए पीजी कॉलेज 600 00
बीएवी इंटर कॉलेज 600 00
एमजी डिग्री कॉलेज 370 00
अजाद गांधी इंटर कॉलेज 600 00
परीक्षार्थियों को यह हैं दिशा निर्देश
- काला बॉल पेन का करें प्रयोग
- व्हाइटनर का न करें प्रयोग
- मोबाइल या परीक्षा संबंधी सामग्री नहीं ले जा सकेंगे साथ
-परीक्षा के उपरांत आंसर सीट की तीसरी प्रति ही ले जा सकेंगे घर
रोडवेज ने की है व्यवस्थाएं
कासगंज। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने को विभाग ने पर्याप्त व्यवस्थाएं की है। छात्रों व अन्य यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए है। परीक्षा केंद्रों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। सादा वर्दी में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। -शवीह हैदर सीओ
परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
-भूरी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक
फोटो प्रेषित है