{"_id":"6aeb729e90c4e0c5c20cdc1a","slug":"entering-a-home-and-attacking-the-family-etah-news-c-163-1-eta1014-159649-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवक का सिर फोड़ा
Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। दो बाइकों से रास्ता रोककर गाड़ी की चाबी छीनने के बाद आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए हमले में दीपेंद्र पाल का सिर फूट गया। बीच-बचाव करने आए भाई और परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई।
गांव हिरदेपुर निवासी दीपेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह दूध लेकर अलीगंज स्थित घर आ रहे थे। पाल भवन के पास आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोककर चाबी छीन ली। कुछ देर बाद आदिल, सहजाद, हैदर, जावेद उर्फ गुड्डू और सारिक उर्फ लल्ला समेत अन्य लोग घर में घुस आए और हमला कर दिया। जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने छह नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद