{"_id":"66ccb8696898754e2e0668cd","slug":"entered-the-house-beat-him-and-took-out-10-thousand-rupees-from-his-pocket-etah-news-c-163-1-eta1001-121877-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर पीटा और जेब से निकाले 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर पीटा और जेब से निकाले 10 हजार रुपये
Mon, 26 Aug 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में सुल्तानपुर निवासी मौहर सिंह ने गांव के ही स्वदेश सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि स्वदेश व उसके साथियों ने घर में घुसकर पीटा और जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल ले गए।
मौहर सिंह ने बताया कि 19 मई को शाम के समय वह धुमरी से बाजार करके अपने घर पहुंचा। उसी समय गांव के ही स्वदेश, आदेश, राकेश, अमन और विमलेश उर्फ सेंटा हाथों में तमंचा लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से पीटते हुए जमीन पर गिरा लिया। एक व्यक्ति ने फरसा से सिर पर प्रहार किया, जिससे काफी गंभीर चोट आई। इसके बाद जेब में रखे हुए 10 हजार रुपये निकाल लिए।
बताया कि चीख-पुकार सुनकर पत्नी कैलाश देवी और पुत्रवधू पुष्पा बचाने आई, तो उनको भी गालियां देते हुए पीटा। शिकायत लेकर जैथरा थाने में पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।