फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   encroachment removal at Shikohabad road

शिकोहाबाद रोड से हटाए अतिक्रमण

Thu, 29 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 29 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
encroachment removal at Shikohabad road
शहर में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम सदर के नेतृत्व में पालिका और पुलिस ने संयुक्त रूप से शिकोहाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाए। दर्जनभर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया। कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए। अभियान के दौरान जुर्माना भी वसूला। कइयों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन



शहर में अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। इसके चलते दिनभर जाम के हालात रहते हैं। शिकोहाबाद रोड पर तो लोगों को और भी ज्यादा परेशानी होती है। अतिक्रमण के चलते शिकोहाबाद मार्ग काफी संकरा हो चुका है। अतिक्रमणकारियों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखने, हथठेलों द्वारा मनमानी करने से फुटपाथ पर भी पैदल चलने वालों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती है।
विज्ञापन



एसडीएम सदर के अनुसार अतिक्रमण के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर प्रशासन ने पुलिस और पालिका के साथ मिलकर गुरुवार को शिकोहाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया। 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कुछ दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कई तो सामान दुकान के अंदर समेटने लगे। कार्रवाई के दौरान काफी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं जेसीबी मशीन से कुछ स्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। इन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश ी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण लगातार एक बढ़ी समस्या बनता जा रहा है। शुक्रवार को भी शिकोहाबाद रोड पर अतिक्रमण केे खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

- अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर



प्राइवेट वाहन से भी होता अतिक्रमण
एटा। शिकोहाबाद रोड पर प्राइवेट वाहन भी अतिक्रमण कर रहे हैं। बीच रोड पर वाहन खड़े कर सवारी भरने के चलते भी शहर में जाम लगा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed