{"_id":"698a24c82adb01bb41075130","slug":"employees-strike-in-jawaharpur-thermal-project-etah-news-c-163-1-eta1004-146131-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना में कर्मचारियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना में कर्मचारियों ने की हड़ताल
Mon, 09 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित मलावन कस्बा के पास जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना में 15 कर्मचारी स्टार इलेक्ट्रीकल कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 3 माह से पारिश्रमिक न दिए जाने का आरोप लगाया। कहा कि पारिश्रमिक न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
जवाहरपुर तापीय परियोजना में एनएस, पॉवर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी, स्टार इलेक्ट्रीकल समेत कई कंपनी के अधीन हजारों कर्मचारी काम करते हैं। स्टार इलेक्ट्रीकल के कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से तीन माह से पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। इसकी वजह से वह परेशान हैं।
कई बार पारिश्रमिक देने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन अभी तक नहीं दिया है। मजबूरन सोमवार को पारिश्रमिक नहीं मिलने पर सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए। कंपनी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह अपने घर लौट गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पारिश्रमिक नहीं मिल जाता है कोई काम नहीं किया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार ने बताया कि कंपनी से बात की गई। जल्दी ही भुगतान कर दिया जाएगा।