{"_id":"64286a18533a85a39b00ae18","slug":"electricity-sub-station-will-be-built-near-manpur-power-supply-will-improve-etah-news-c-25-1-110408-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मानपुर के पास बनेगा विद्युत उपकेंद्र, सुधरेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मानपुर के पास बनेगा विद्युत उपकेंद्र, सुधरेगी बिजली आपूर्ति
Sat, 01 Apr 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली आपूर्ति मिले, उन्हें समस्याओं से न जूझना पड़े। इसके लिए विद्युत निगम ने मानपुर के पास 132 केवी का विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिली और विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हुआ तो शहर की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।
शहरी विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि गंगनपुर ट्रांसमिशन से यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। वहां से आपूर्ति उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इससे नगर पालिका में लगे विद्युत उपकेंद्र को भी आपूर्ति मिलती हैं। वहीं से शहर के मोहल्लों में बिजली दी जाती है। यहां से ही मानपुर बाईपास तक विद्युत लाइन गई है। जहां कुछ केबिल अंडरलाइन डाली गई हैं।
बताया कि फॉल्ट आदि होने पर तलाशने में कभी- कभी 24 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में आपूर्ति जल्दी बहाल नहीं हो पाती है। इसे लेकर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते मानपुर में बाईपास के पास 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया है। स्वीकृति मिलती है तो उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नए विद्युत उपकेंद्र से ऐसे होगा सुधार
वर्तमान में गंगनुपर ट्रांसमिशन से आपूर्ति यूपीएसआईडीसी फीडर पर जाती है। मानपुर में विद्युत उपकेंद्र बनने से गंगनपुर से आपूर्ति मानपुर आएगी। वहां से उपभोक्ताओं के लिए सप्लाई शुरू हो जाएगी। वहीं अंडरग्राउंड केबिल की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
34 हजार हैं विद्युत उपभोक्ता
शहर में 34 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए तीन फीडरों के अलावा पांच विद्युत उपकेंद्र हैं। जिससे उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है।