फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity of old age home cut for not paying the bill

वृद्धाश्रम ने जमा नहीं किया बिल, निगम ने काटा कनेक्शन

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

कासगंज रोड पर स्थित राजकीय वृद्धाश्रम की बिजली बुधवार को काट दी गई।सात महीने का करीब एक लाख रुपये बकाया हो गया।बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम का कनेक्शन काट दिया।

विज्ञापन
Electricity of old age home cut for not paying the bill

विस्तार

एटा। कासगंज रोड पर स्थित राजकीय वृद्धाश्रम की बिजली बुधवार को काट दी गई। निगम इस पर बिल बकाया बता रहा है। हालांकि वृद्धजनों की समस्या देखते हुए दस दिन की मोहलत देकर अस्थायी रूप से आपूर्ति सुचारु की गई है।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम का संचालन श्याम ग्रामोद्योग संस्था द्वारा किया जा रहा है। उसे वृद्धाश्रम के भाड़े से लेकर वृद्धजनों के खानपान, देखभाल आदि के लिए अच्छी-खासी रकम मुहैया कराई जाती है। इसके बावजूद बिजली का बिल समय से जमा नहीं किया गया। सात महीने का करीब एक लाख रुपये बकाया हो गया। बुधवार को विद्युत निगम की टीम ने कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम का कनेक्शन काट दिया। सुबह बिजली का कनेक्शन कटने के बाद बुजुर्गों को गर्मी का सामना करना पड़ा। कमरों, हॉल से निकलकर वह लोग बाहर खुले में निकल आए। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा विद्युत निगम से काफी अनुरोध किया गया तब शाम को अस्थाई तौर पर बिजली की व्यवस्था की गई। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि वृद्धाश्रम पर करीब एक लाख रुपये का बिल बकाया है। अनुरोध करने पर दस दिन का समय दिया गया है। इसमें बिल जमा नहीं किया जाता है तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। प्रभारी विनीता उपाध्याय ने बताया कि शासन से रुपये न मिलने की वजह से बिल जमा नहीं कराया जा सका है। दिए गए समय के अंदर बिल जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम की टूटी बाउंड्रीवाल
पिछले सप्ताह तीन दिन हुई झमाझम बारिश के बाद वृद्धाश्रम की बाहरी बाउंड्रीवाल गिर गई। जिसके बाद यहां पर असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बाहर से कोई भी आवारा जानवर या अराजक तत्व आ सकते हैं। इसे लेकर बुजुर्ग चिंतित हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed