{"_id":"5d9b716f8ebc3e93ae3f3e62","slug":"electricity-currant-etah-news-agr4095013130","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट तक तड़पता रहा मासूम, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट तक तड़पता रहा मासूम, फैली दहशत
विज्ञापन
मौहल्ला कैलाशगंज में विद्युत पोल में उतरे करंट सें चिपक कर मरे बच्चे की जानकारी देते लोग- अमर उजा?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कैलाशगंज के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला में सोमवार की सुबह करंट से एक मासूम की मौत हो गई। बालक करीब 15 मिनट तक खंबे में आए करंट से चिपककर तड़पता रहा। इस दौरान मोहल्ले की एक महिला ने डंडा लेकर मासूम को खंभे से अलग किया। सूचना देने के आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बंद हो सकी।
सोमवार को नवमी के मौके पर मोहल्ले भर में घर-घर कन्या पूजन का आयोजन था। मोहल्ले के बच्चों के साथ मासूम संकेत भी कन्या पूजन में गया था। कन्या पूजन के बाद बच्चे गली में खेलने लगे। इस दौरान संकेत का हाथ विद्युत पोल से छू गया। संकेत करंट की चपेट में आने के बाद खंभे से चिपककर करीब 15 मिनट तक तड़पता रहा। करंट के आगोश में बच्चे की चीखें भी दब गईं। सूचना के बाद पड़ोस की एक महिला डंडा लेकर आई और बमुश्किल बालक को छुड़ाया। हादसे का मंजर जिसने भी देखा वो सिहर उठा। बिजली विभाग की लापरवाही पर लोग आक्रोश जताते नजर आए।
काश, चेत जाते अधिकारी
विद्युत पोल में करंट आने से तीन पहले मोहल्ले की ज्ञान देवी झुलस चुकी थीं। लोगों ने विद्युत निगम को सूचना दी थी। लेकिन अधिकारियों ने करंट को लेकर सुध नहीं ली और गंभीर हादसे की भेंट एक मासूम चढ़ गया।
विज्ञापन
विद्युत पोल पर तारों का मकड़जाल
मोहल्ले में लगे विद्युत पोल पर तारों का मकड़जाल है। बताया जाता है कि कोई तार पोल को छू गया। इसके चलते पोल में करंट आ गया। शहर में तमाम जगहों पर तारों का मकड़जाल हादसों को न्यौता दे रहा है। लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
अपने कलेजे के टुकड़े की मौत के बाद मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक के पिता योगेश हलवाई हैं। परिवार में दो बेटे राज और संकेत हैं। लेकिन नियति ने संकेत को उनसे छीन लिया।