फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity corporation officials asked for reading of 811 meters

Etah News: विद्युत निगम के अधिकारियों ने मांगी 811 मीटरों की रीडिंग

Sun, 03 Sep 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation officials asked for reading of 811 meters
फर्म ने कार्य करने के दौरान गलत तरीके से बदले थे मीटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

एटा। विद्युत निगम में मीटर बदलने का कार्य एक फर्म द्वारा किया जा रहा है। इसके द्वारा 811 मीटर गलत तरीके से बदल दिए गए। इस पर निगम के अधिकारियों द्वारा फर्म को नोटिस दिया गया। अब अधीक्षण अभियंता ने बदले गए मीटरों की रीडिंग मांगी है। जिससे जांच कराई जा सके कि कहीं बदले गए मीटरों की रीडिंग अधिक तो नहीं थी। जिन्हें बदलने में घालमेल किया गया हो।

मैसर्स जय भारत विद्युत निगम में मीटर लगाने का कार्य करती है। जहां मीटर विद्युत निगम का रहता है। जबकि मीटर लगाने वाले श्रमिक फर्म के रहते हैं। फर्म द्वारा ग्रामीण प्रथम में मीटर लगाने का कार्य किया गया। जब मीटर सीलिंग जमा की तो अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। जहां 811 मीटर गलत तरीके से खराब बताकर बदले मिले। इस पर फर्म को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद 30 अगस्त को दो व्यक्ति विद्युत निगम के कार्यालय में पहुंचे। क्राइम ब्रांच और रॉ का अधिकारी बता विद्युत अधिकारियों को धमकाया। वहीं फर्म के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। सूचना पुलिस को दी गई और दोनों व्यक्ति पकड़ लिए गए। इनके खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

मामले की जांच पड़ताल को लेकर अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने सहायक अभियंता मीटर्स से बदले गए 811 मीटर की रीडिंग मांगी है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी उपभोक्ता ने बिल जमा न किया हो। रीडिंग अधिक हो, ऐसे तो मीटर नहीं बदल दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि फर्म द्वारा बदले गए 811 मीटर की रीडिंग मांगी गई है। रीडिंग आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed