{"_id":"66ddddc64e1058b5fa001244","slug":"electrician-injured-in-road-accident-while-going-to-in-laws-house-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-122509-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ससुराल जाते समय सड़क हादसे में घायल बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ससुराल जाते समय सड़क हादसे में घायल बिजली मिस्त्री की मौत
Sun, 08 Sep 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला हाथरस के सिकंदराराऊ के मोहल्ला ज्योति नगर निवासी एक युवक 5 सितंबर को अपनी ससुराल भगीपुर आ रहा था। बाईपास पर विरामपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।
ज्योति नगर भूतेश्वर कॉलोनी निवासी वार्ड 11 की सभासद कमलेश शर्मा ने बताया कि नरेश गोस्वामी (30) भगीपुर में रहकर बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। मूल रूप से सिकंदराराऊ का रहने वाला है। भगीपुर में ही मृतक की ससुराल है। 5 सितंबर को वह घर पर घूम कर अपनी ससुराल लौट रहा था। विरामपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 7 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। शव को लेकर परिजन घर पहुंचे और थाने के सामने रखकर हंगामा करने लगे। स्थानीय पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज एटा भेजकर पोस्टमार्टम कराया है।
वहीं अन्य सड़क हादसों में हीरापुर थाना मिरहची निवासी रूपेंद्र, थाना बागवाला के गांव पैंदापुर निवासी रानी शाक्य, गांव नगला नरे थाना पिलुआ निवासी रवी कुमार और नगला पोखे थाना रिजोर निवासी मोहिनी घायल हुई हैं। इनमें से रूपेंद्र और मोहिनी को आगरा रेफर किया गया है।