फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electrical worker killed organically

विद्युतकर्मी की मौत पर बवाल

Fri, 30 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 30 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Electrical worker killed organically
सादाबाद मार्ग पर शुक्रवार को विद्युत लाइन चेक करने बाइक से जा रहे बिजली विभाग के लाइनमैन और उसके साथी को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में लाइनमैन मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सादाबाद मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। भीड़ ने ट्रक में भरा गुटका (पान मसाला) लूटने के बाद कुछ डिब्बे सड़क पर फेंक वाहनों में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स सहित मौके पहुंच कर शव पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

एसडब्ल्यू लाइन में गुरुवार को हुई बारिश के कारण फाल्ट होने पर शुक्रवार को नगला धनी निवासी लाइनमैन सोमवीर उर्फ पतरा अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से  शुक्रवार को लाइन चेक करने जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में गुटखा से भरे ट्रक ने लाइनमैन को टक्कर मार दी। हादसे में लाइनमैन सोमवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कमलेश घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने शव मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिवार की महिलाएं शव देख वहीं विलाप करने लगीं। हंगामे के दौरान भीड़ ने ट्रक में भरे ब्रांडेड कंपनी के एक दर्जन से अधिक गुटका से भरे कार्टून लूट लिए और कुछ सड़क पर फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

जाम में फंसे वाहनों की हवा निकाल कर आग लगाने की कोशिश की। हादसे के चार घंटे बाद पहुंचे एडीएम सतीश पाल, एएसपी रमेशचंद्र गुप्ता, एक्ईएन विद्युत राजकुमार, एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ राघवेंद्र सिंह चौहान, एसडीओ कर्मवीर सिंह और स्थानीय नेताओं ने भीड़ को समझा कर शांत कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
लाइनमैन की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed