फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   electric workers announced to fill jail when police detained JE in Etah

हड़ताल: पुलिस ने जेई को हिरासत में लिया, बिजली कर्मियों ने जेल भरो का किया एलान, एसई को बताया जयचंद

Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
सार

एटा जिले में बिजलीकर्मी हड़ताल कर रहे हैं। यहां बीती शाम पुलिस ने एक जेई को हिरासत में ले लिया। इस पर कर्मी भड़क गए और जेल भरो का एलान कर दिया। कर्मियों को आक्रोशित देख पुलिस ने आधी रात को जेई को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
electric workers announced to fill jail when police detained JE in Etah
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर थाना पुलिस ने बीती देर शाम संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक जेई सौरभ त्रिपाठी को जलेसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर विद्युत कर्मचारियों ने कोतवाली नगर का घेराव किया। जेई को न छोड़े जाने पर जेल भरने का एलान कर दिया। इस पर जलेसर पुलिस ने आधी रात 12 बजे जेई को छोड़ा। उधर, इस कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके लिए जयचंद पुरस्कार घोषित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जलेसर क्षेत्र के 84 गांव सहित जिले के 103 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस पर पुलिस ने शुक्रवार की देरशाम संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इस पर रात में विद्युत कर्मचारी कोतवाली नगर पर जा पहुंचे। हालांकि जेई की फोन लोकेश जलेसर में मिली। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि जेई को छोड़ा नहीं तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस पर जलेसर पुलिस ने शुक्रवार की रात 12 बजे जेई को विद्युत कर्मचारियों के हवाले किया।
विज्ञापन

दस कर्मचारी उठा कराई चालू सप्लाई

विद्युत निगम कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जलेसर क्षेत्र में सप्लाई चालू कराने के लिए दस निगम के कर्मचारियों को उठाया गया। उनसे आपूर्ति बहाल कराई। शुक्रवार की रात 11 बजे तक जलेसर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुल होती रही बिजली

रात करीब 9 बजे शिकोहाबाद रोड स्थिति फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इस पर शहर कोतवाल ने पुलिस कर्मियों को विद्युत उपकेंद्रों पर सप्लाई बहाल कराने के लिए भेजा। करीब एक घंटे में शिकोहाबाद रोड की आपूर्ति बहाल हुई। ठंडी सड़क फीडर पर भी यही स्थिति रही। सूत्रों की मानें तो रात में पुलिस लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जेई वाला मामला शांत होने के बाद रात 2 बजे से आपूर्ति सुचारू हो सकी।

पूछताछ के लिए बुलाया गया था थाने

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जेई पर विद्युत कर्मियों को कार्य न करने के लिए भड़काने के आरोप की तहरीर जलेसर थाने में मिली थी। इसमें जेई का पक्ष जानने और पूछताछ के लिए उन्हें थाने पर बुलाया गया था। उसके बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed