{"_id":"6415a68041b4ce8821057914","slug":"electric-workers-announced-to-fill-jail-when-police-detained-je-in-etah-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल: पुलिस ने जेई को हिरासत में लिया, बिजली कर्मियों ने जेल भरो का किया एलान, एसई को बताया जयचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल: पुलिस ने जेई को हिरासत में लिया, बिजली कर्मियों ने जेल भरो का किया एलान, एसई को बताया जयचंद
Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
एटा जिले में बिजलीकर्मी हड़ताल कर रहे हैं। यहां बीती शाम पुलिस ने एक जेई को हिरासत में ले लिया। इस पर कर्मी भड़क गए और जेल भरो का एलान कर दिया। कर्मियों को आक्रोशित देख पुलिस ने आधी रात को जेई को छोड़ दिया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर थाना पुलिस ने बीती देर शाम संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक जेई सौरभ त्रिपाठी को जलेसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर विद्युत कर्मचारियों ने कोतवाली नगर का घेराव किया। जेई को न छोड़े जाने पर जेल भरने का एलान कर दिया। इस पर जलेसर पुलिस ने आधी रात 12 बजे जेई को छोड़ा। उधर, इस कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके लिए जयचंद पुरस्कार घोषित किया।
शुक्रवार को जलेसर क्षेत्र के 84 गांव सहित जिले के 103 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस पर पुलिस ने शुक्रवार की देरशाम संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इस पर रात में विद्युत कर्मचारी कोतवाली नगर पर जा पहुंचे। हालांकि जेई की फोन लोकेश जलेसर में मिली। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि जेई को छोड़ा नहीं तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस पर जलेसर पुलिस ने शुक्रवार की रात 12 बजे जेई को विद्युत कर्मचारियों के हवाले किया।

दस कर्मचारी उठा कराई चालू सप्लाई
विद्युत निगम कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जलेसर क्षेत्र में सप्लाई चालू कराने के लिए दस निगम के कर्मचारियों को उठाया गया। उनसे आपूर्ति बहाल कराई। शुक्रवार की रात 11 बजे तक जलेसर क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन